कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं हरखचंद सावला, हर रोज 700 लोगों को खिलाते हैं खाना

New Delhi : मुंबई में एक बिजनेसमैन हरखचंद सावला बीते 31 सालों से लगातार कैंसर पीड़ित के परिवारों की मदद कर रहे हैं। मुंबई में पूरे देश से कैंसर म'रीज इलाज के लिए आते हैं उनमें हजारों ऐसे म'रीज होते हैं जो बेहद गरीब होते हैं, वो अपने रहने का इंतजाम नहीं कर सकते।


मुंबई जैसे बड़े शहर में खाने पीने का इंतजाम नहीं कर पाते ऐसे म'रीजों के अटेंडेंट्स फुटपाथ पर रहने और सोने के लिए मजबूर होते हैं। हरखचंद सावला इन्हीं लोगों की मदद करते हैं। हरखचंद जीवन ज्योति कैंसर रिलीफ ऐंड केयर ट्रस्ट के नाम से एक संस्था चलाते हैं। इसी संस्था के जरिए ये गरीब म'रीजों के केयरटेकर्स को मुफ्त खाना खिलाते हैं, उनके लिए कपड़ों का इंतजाम करते हैं और कुछ म'रीजों के रहने की भी व्यवस्था करते हैं।


हरखचंद सावला ने बताया कि उन्होंने इस काम की शुरुआत अपने पैसों से की थी, फिर धीरे-धीरे डोनेशन्स मिलने लगे। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें जितनी जरूरत है उतनी मदद तो नहीं मिल पाती लेकिन जितने पैसे आते हैं उतने में ही वो गरीब पेशेंट्स और उनके रिश्तेदारों की मदद करते हैं। हर रोज करीब 600 लोगों को इनकी संस्था खाना खिलाती है।